(बोर्डिंग पास आपका फ्लाइट में बैठने का टिकिट है, इसे फ्लाइट से उतरने तक कभी भी माँगा जा सकता है, इस पर फ्लाइट से संबधित सभी जानकारी लिखी होगी)
(बोर्डिंग पास वेब चेक इन, या लगे हुए कियोस्क के माध्यम से भी लिया जा सकता है लेकिन लगेज को एयरक्राफ्ट में लोडिंग करवाना है तो चेक इन काउंटर से ही करवाना होगा)
अपने हैण्डबैग को एक सिक्यूरिटी मशीन (मेटलिक स्कैनर) में रखना है साथ ही सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम, पर्स आदि को एक ट्रे में रखना है, सिक्यूरिटी चेक होने के बाद आप इन्हें वापस ले लेना है
(यहाँ से निकलने के बाद आप अपने हैण्ड बैग को रखने के लिए ट्राली ले सकते है)
(सिक्योरिटी चेकिंग से निकलते ही स्क्रीन दिखयी देगी अपनी फ्लाइट नंबर के अनुसार के अनुसार गेट संख्या देखे)
(कभी कभी फ्लाइट का गेट बदल भी सकते है तो हमेशा अपनी फ्लाइट का नंबर याद रखे और अनाउंसमेंट को सही से सुने) (कभी कभी लगेज के कारण कोई सिक्यूरिटी कारण से आपको पुनः बुलाया जा सकता है, तो इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है)
फ्लाइट कनेक्टिंग है –
कभी कभी कँनेटिंग बोर्डिंग पास पहले नहीं दिया जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको अपना लगेज एयरपोर्ट से कलेक्ट करना है और पुनः आपको बोर्डिंग में जाना है एवं बोर्डिंग पास से लेकर इमीग्रेशन सिक्योरिटी तक वही प्रक्रिया दोहरानी है |
जब अपने डेस्टिनेशन पर पहुच जाने के बाद फ्लाइट से निकलने के बाद पुनः इमीग्रेशन में जाना है वहां Arrival फॉर्म भरकर इमीग्रेशन ऑफिसर के पास जाना है, वे जो पूछते है confidently जवाब देना है अब आपके पासपोर्ट पर arrival की स्टाम्प लगेगी
अब आपको Exit की और आना है स्क्रीन पर अपनी फ्लाइट संख्या देखे उस अनुरूप अपना लगेज collect करने लिए दिए स्थान पर पहुचे और एअरपोर्ट से बाहर की तरफ आ जाये
(अगर आपका कनेक्टिंग एअरपोर्ट (जहाँ अभी आप है) और डेस्टिनेशन एअरपोर्ट (जहाँ आपको पहुँचना है) दोनों एक ही देश के है और कनेक्टिंग एअरपोर्ट अंतर्राष्टीय एअरपोर्ट है तो arrival और इमीग्रेशन आपका उसी एअरपोर्ट पर हो जायेगा, बाद में डेस्टिनेशन पर पहुचने के बाद आपको इमीग्रेशन में जाने की जरुरत नहीं है, फिर सीधे आप exit की और आ सकते है)
Address: PULSE” 1st & 2nd Floor 152 – Rishi Nagar, 100 Feet Rd, Sector No. 3, Hiran Magri, Udaipur, Rajasthan 313002
© 2025 Pulse Education. All Rights Reserved |
Sign up to get all thefashion news, website updates, offers and promos.
You get assured scholarship worth Rupees 10,000/-
Contact For further Query
8852 8852 31 / 61 / 91